एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में हिट हो या न हो, उनकी मूवीज की सबसे बड़ी खासियत है गाने, जो संगीत प्रेमियों की जुबान पर रहते हैं। हालांकि, उनके करियर का एक ऐसा हिट ट्रैक है जो सालों तक अटका रहा था। दिलचस्प बात ये है कि उनके सालों तक अटके सेम गाने को सोनू निगम और उदित नारायण दोनों ने आवाज दी थी।
सोनू निगम (Sonu Nigam Songs) की आवाज में तो ये गाना दुनिया तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन जब उदित और अल्का याग्निक (Alka Yagnik) की जोड़ी ने वही गाना गाया, तो उसने इतिहास रच दिया। कौन सा है वो एक कल्ट गीत, जिसे दो अलग सिंगर्स ने दी आवाज, पढ़ें उससे जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।