एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्में देखने को मिलेंगी। इसी के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश भी होगा जब सलमान खान (Salman Khan) की 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की 'ईठा' (Eetha) एक-दूसरे से टकराएंगी।
सलमान खान इस मामले में पहले ही बोल चुके हैं और ईठा के डायरेक्टर लक्ष्मण उतरेकर ने भी क्लैश पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मूवी पर पूरा विश्वास है और ईठा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी।