एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tammannah Bhatia) अपकमिंग फिल्म 'द वन' (The Vvaan) को लेकर काफी चर्चा है। फिल्म में काफी बदलाव भी किए गए हैं। वहीं इन सबके बीच इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है।
फिल्म 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। लेकिन 'द व्वान' (The Vvaan) की दोबारा शूटिंग, फिर एडिटिंग और डायरेक्शन टीम में बदलाव की हालिया खबरों ने सभी को यह कंफ्यूज कर दिया है कि क्या फिल्म तय समय पर रिलीज भी हो पाएगी?