Entertainment
Shraddha Kapoor की 'ईथा' ने रिलीज से पहले ही कमाए 90 करोड़ रुपये, Box Office पर धमाल मचाएगी बायोग्राफिकल ड्रामा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'स्त्री 2' की जबरदस्त सफलता के बाद, श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे पर 'ईथा' के साथ वापसी कर रही हैं। यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी आर्टिस्ट और तमाशा कलाकार विठाबाई की जिंदगी से प्रेरित है।
लेखक Ekta Gupta157K पढ़े गए
-1793541394619.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'स्त्री 2' की जबरदस्त सफलता के बाद, श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे पर 'ईथा' के साथ वापसी कर रही हैं। यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी आर्टिस्ट और तमाशा कलाकार विठाबाई की जिंदगी से प्रेरित है।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह फिल्म अपने भव्य रूप, मराठी संस्कृति की शानदार प्रेजेंटेशन, श्रद्धा कपूर के एकदम नए अवतार और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की संभावनाओं के चलते पहले से ही चर्चा में है।



