जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। नए कलाकार जब किसी बड़े कलाकार के साथ पहली बार कोई सीन करते हैं तो ऐसा हो सकता है कि वह उनकी स्टारडम से प्रभावित हो जाएं या डर जाएं।
हालांकि, अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने इसका खयाल अपनी पहली फिल्म से ही रखा था। कल 23 अगस्त को उनकी फिल्म उत्सव की रिलीज को 42 साल पूरे हो जाएंगे।