एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पिछले कई सालों से शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अपने जन्मदिन पर आधी रात को मन्नत की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हैं। यह एक परंपरा सी बन गई है।
घर के बाहर जमा हुए फैंस
लेकिन, सुपरस्टार के बांद्रा वाले बंगले से कुछ समय के लिए कहीं और चले जाने की वजह से, इस साल यह परंपरा टूट गई। फिर भी, प्रशंसक अपने चहेते स्टार को बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर जमा हो गए।