एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक हंसल मेहता ओटीटी पर स्कैम फ्रेंचाइजी चला रहे हैं, जिसके अंतर्गत अब तक प्रतीक गांधी की स्कैम 1992 और स्कैम 2003 जैसी शानदार वेब सीरीज को रिलीज किया जा चुका है। अब हंसल इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है- स्कैम 2010 (Scame 2010)।
बुधवार को उनकी इस अपकमिंग सीरीज का आधिकारिक एलान हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि स्कैम 2010 में किस बिजनेसमैन की कहानी दर्शाया जाएगा और ओटीटी पर ये कहां स्ट्रीम होगी।