Entertainment
'मैं कर्मा का इंतजार नहीं...', Sara Ali Khan और अमृता सिंह से बदला लेंगे Orry; खुलेआम दी चेतावनी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड के गलियारों से काफी समय पहले सारा अली खान और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी के बीच हुए झगड़े की खबर सामने आई थी। ओरी ने सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया
लेखक Tanya Arora61K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड के गलियारों से काफी समय पहले सारा अली खान और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी के बीच हुए झगड़े की खबर सामने आई थी। ओरी ने सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था और इसका पूरा ठीकरा उन्होंने उनकी मां अमृता सिंह पर फोड़ा था।
अब एक बार फिर से ओरी ने सारा अली खान (Sara Ali Khan) संग अपनी दुश्मनी पर खुलकर बात करते हुए साफ शब्दों में ये कहा है कि वह इसका बदला जरूर लेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने एक्ट्रेस अमृता सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।



