एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की 2' की एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी (Antara Banerjee) अरावली एक्सप्रेस में हुई एक कथित घटना के बाद मुश्किल में पड़ गई हैं। खबर है कि सूरत में शूटिंग के लिए जाते समय, स्लीपर क्लास का टिकट होने के बावजूद AC कोच में घुसने पर एक्ट्रेस ने RPF अधिकारी पर हमला कर दिया।
'फ्री प्रेस जर्नल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 12 अगस्त को अरावली एक्सप्रेस में हुई,जब एक्ट्रेस बनर्जी एक शूट के लिए सूरत जा रही थीं। बताया जाता है कि उनके पास स्लीपर-क्लास का टिकट था, लेकिन वह एक रिजर्व्ड AC कोच में चली गईं, जिससे साथी यात्रियों के साथ उनकी तीखी बहस हो गई।