एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं संगीत की कोई भाषा नहीं होती, यह एक ऐसी कला है जो सीधे दिल में उतरती है और बात अगर भारत की हो तो इस वाकये पर और भी ज्यादा यकीन हो जाता है। वजह साफ है- भारत में कई तरह की क्षेत्रिय भाषाएं होना। हां बात करने में भले ही थोड़ी मुश्किल आ सकती है लेकिन संगीत के लिए ऐसी कोई सीमा नहीं रहती।