एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर फ्रैंचाइजी ने रणवीर सिंह की बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी कराई है और इस बात को खुद रणवीर भी स्वीकार करते हैं। एक्टर ने हाल ही में 'धुरंधर' की सफलता से पहले अपने करियर के मुश्किल दौर को याद किया।
उन्होंने कहा कि जब उनकी कुछ फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं, तब इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए उन पर दिखाए गया भरोसा और भी खास हो गया। 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी ने दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।