एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी आगामी फिल्म प्रलय (Pralay) की तैयारी में जुट गए हैं। अब फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।
जय मेहता के निर्देशन में बन रही सर्वाइवल थ्रिलर प्रलय में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) हैं। फिल्म को लेकर काफी बज था और अब आखिरकार फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है।