Entertainment
दशहरे के मौके पर रिलीज होगी विजय-रश्मिका की Ranabaali, दमदार लुक में नजर आए एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अपकमिंग पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'राणबाली' (Ranabaali) का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। अभिनेता ने 27 अगस्त को इसे शेयर करते हुए मूवी की रिलीज डेट की भी
लेखक Surabhi Shukla162K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अपकमिंग पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'राणबाली' (Ranabaali) का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। अभिनेता ने 27 अगस्त को इसे शेयर करते हुए मूवी की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी। इससे विजय और रश्मिका के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
पोस्टर में विजय काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी सॉलिड मूंछें लुक में एक नयापन जोड़ रही हैं। यह लुक फिल्म के 19वीं सदी के परिवेश से मेल खाता है। ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए विजय ने लिखा,'16 अक्टूबर को। दुनिया भर के सिनेमाघरों में। रानाबाली।'
-1795316056210.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


-1795259495335.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)