Entertainment
Ramayana के 'विश्वामित्र' को मिला था 'भगवान राम' के पिता का रोल, पिता की फटकार के बाद दिया था ऑडिशन
दीपेश पांडेय, मुंबई। चार दशक से ज्यादा समय से हिंदी और मराठी सिनेमा में सक्रिय अभिनेता अजिंक्य देव (Ajinkya Deo) ने 85 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। प्रख्यात मराठी कलाकार रमेश देव और सीमा देव के बेटे अजिंक्य के लिए
लेखक Rinki Tiwari92K पढ़े गए

दीपेश पांडेय, मुंबई। चार दशक से ज्यादा समय से हिंदी और मराठी सिनेमा में सक्रिय अभिनेता अजिंक्य देव (Ajinkya Deo) ने 85 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। प्रख्यात मराठी कलाकार रमेश देव और सीमा देव के बेटे अजिंक्य के लिए काम के नजरिए से यह साल काफी अच्छा रहा।
इस साल हिंदी में उनके तीन प्रोजेक्ट 'रामायणम्', 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' और वेब सीरीज 'ब्राउन' (Brown) प्रदर्शित हुई। 'रामायणम्' में विश्वामित्र की भूमिका निभाने वाले अजिंक्य ने ऑडिशन दशरथ के रोल के लिए दिया था।



