एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् (Ramayana) तीन हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। तीन हफ्तों में 1000 करोड़ रुपये के पार ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी रामायणम् ने चौथे हफ्ते में कदम रखा लेकिन कमाई शॉकिंग रही।
4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी रामायणम् का पहला पार्ट इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा है। फिल्म पहले ही दिन से अच्छी कमाई कर रही है। मगर अब लगता है कि रणबीर कपूर की फिल्म की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।