एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर 'रामायण पार्ट 1' (Ramayana) शानदार ओपनिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म को जबरदस्त मोमेंटम मिल रहा है।
सैकनिल्क (Sacnilk) की एक रिपोर्ट के अनुसार, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने प्री-सेल्स में अब तक कुल 46.41 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो अभी तक की कुल कमाई 37.41 करोड़ रुपये है। 2 नवंबर को सुबह 9 बजे तक, 'रामायण' के लिए 35,718 शोज में लगभग 11.12 लाख टिकट बिक चुके थे।