Entertainment
बॉक्स ऑफिस पर Ramayana की सुनामी, 15वें दिन 'राम की महागाथा' का चल गया जादू; डबल डिजिट में हुआ कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी निर्देशित रामायणम् (Ramayana) की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है, खासकर फिल्म की कमाई को लेकर। दो हफ्तों में ही फिल्म ने बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड
लेखक Rinki Tiwari182K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी निर्देशित रामायणम् (Ramayana) की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है, खासकर फिल्म की कमाई को लेकर। दो हफ्तों में ही फिल्म ने बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
5 नवंबर को रामायणम् पार्ट 1 दुनियाभर में रिलीज हुई। दीवाली से पहले सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हफ्ते 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था और अब यह फिल्म नए रिकॉर्ड्स बना रही है।



