एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor) की फिल्मों में उनका मुख्य किरदार हीरो नहीं, बल्कि हीरोइंस हुआ करती थीं। दिग्गज अभिनेता और डायरेक्टर ने ऐसी कई एक्ट्रेसेस को लॉन्च किया, जो आज राज कपूर की हीरोइनों के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने डिंपल कपाड़िया से लेकर पद्मिनी कोल्हापुरे, मंदाकिनी, जेबा बख्तियार जैसे कई नए चेहरों को मौका दिया।