एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2002 में हिंदी सिनेमा की सबसे आईकॉनिक हॉरर थ्रिलर फिल्म राज (Raaz) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसका डायरेक्शन विक्रम भट्ट ने किया। अभिनेता डीनो मोरिया और बिपाशा बसु के अलावा इस मूवी में मालिनी नाम की भूतनी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मालिनी शर्मा (Malini Sharma) ने भी हर किसी का ध्यान खींचा था।