Entertainment
कश्मीर की संस्कृति से जुड़ा है Preity Zinta का कल्ट गाना, राहत इंदौरी के गीत को 3 सिंगर्स ने बनाया अमर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा सिर्फ फिल्मों और डांस स्टाइल से नहीं, बल्कि दमदार संगीत के लिए भी जाना जाता है। कई फिल्मी गाने देश की अलग-अलग संस्कृति, वेशभूषा और देसी अंदाज को परिभाषित करती हैं। 26 साल पुरान
लेखक Rinki Tiwari157K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा सिर्फ फिल्मों और डांस स्टाइल से नहीं, बल्कि दमदार संगीत के लिए भी जाना जाता है। कई फिल्मी गाने देश की अलग-अलग संस्कृति, वेशभूषा और देसी अंदाज को परिभाषित करती हैं। 26 साल पुराना प्रीति जिंटा का गाना 'बुम्ब्रो' भी कश्मीर की संस्कृति से जुड़ा है।
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म मिशन कश्मीर (Mission Kashmir) में प्रीति जिंटा (Preity Zinta), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के सभी गाने हिट थे, लेकिन 'बुम्ब्रो बुम्ब्रो' (Bumbro Bumbro) गाना सबसे ज्यादा पसंद किया गया था।



