एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तीन हफ्ते से पहले ही 1700 करोड़ रुपये के पार कलेक्शन करने वाली रामायणम् (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की ओर कदम बढ़ा रही है। करीब 9 साल में बनकर तैयार हुई रामायणम् दो पार्ट में बन रही है और इसका बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है।
पहले पार्ट की रिलीज से पहले ही ऐसी चर्चा होने लगी थी कि आखिर रामायणम् कैसे 4000 करोड़ का बजट वसूल कर पाएगी। मगर फिल्म के पहले ही पार्ट ने तीन हफ्ते से ही पहले ही 1700 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह आंकड़ा तो वर्ल्डवाइड है। हालांकि, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी रामायणम् का खूब दबदबा देखने को मिल रहा है।