एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ साल फिल्मों के मायने से भले ही प्रभास (Prabhas) के लिए कुछ खास न रहे हों, लेकिन अब 2026 और 2027 में वह अपनी पक्की तैयारी के साथ लौट रहे हैं। इंडियन सुपरस्टार के पास फिलहाल 3 बड़ी फिल्में हैं, जिनमें से सबसे पहले उनकी फिल्म 'फौजी' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से हाल ही में मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभास का फौजी का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।