एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोमांटिक कॉमेडी एक ऐसा जॉनर जिसमें प्यार, कॉमेडी,ड्रामा और कभी-कभी एक अच्छा मैसेज भी दर्शकों को मिलता है। तो इससे अच्छा वीकेंड का प्लान मूवी लवर्स के लिए और क्या हो सकता है?
एक ऐसी ही फिल्म ने इस हफ्ते ओटीटी (OTT) पर दस्तक दी है जिसकी कहानी कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है और हां इसमें ड्रामा का मजेदार तड़का भी है। दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म ओटीटी पर आते ही छा गई है। जी हां 2 घंटे 6 मिनट की यह फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को IMDb पर 7.2 की धांसू रेटिंग मिली है और इसकी कहानी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है।