एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' के हर एपिसोड के आखिर में एक पर्सनल ट्रिब्यूट दिया गया है। यह सीरीज दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को याद करती है, जिनका इस प्रोजेक्ट से जुड़ाव सिर्फ इसके क्रिएटर्स के परिवार का सदस्य होने से कहीं ज्यादा गहरा था।
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि शो के को-क्रिएटर कुशल श्रीवास्तव, जो पहले इंडियन एयर फोर्स में थे, राजू श्रीवास्तव के भतीजे हैं। एक इंटरव्यू में कुशल ने बताया कि उनके दिवंगत चाचा ने उन्हें फिल्ममेकिंग में करियर बनाने में मदद की।