एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'ऑपरेशन सफेद सागर' दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। नेटफ्लिक्स की यह सीरीज कारगिल युद्ध में भारतीय वायु सेना की अहम भूमिका की झलक दिखाती है। जहां यह शो पूर्व आर्मी चीफ बीएस धनोआ और स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा जैसे अधिकारियों के किरदारों को जीवंत करता है, वहीं फ्लाइंग ऑफिसर आरएस धालीवाल (उर्फ 'धाली') के रूप में अभय वर्मा की एक्टिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।