एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'शक्तिमान' (Shaktimaan) और 'महाभारत' (Mahabharat) जैसे मशहूर शो में यादगार भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अनुभवी एक्टर-प्रोड्यूसर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने एक बार फिर भारत के राष्ट्रगान को लेकर बहस छेड़ दी है। एक्टर ने मांग की है कि देश के राष्ट्रगान के तौर पर 'जन गण मन' की जगह 'वंदे मातरम' को अपनाया जाए।
साथ ही, उन्होंने मौजूदा राष्ट्रगान की उत्पत्ति और उसके अर्थ को लेकर अपने विवादित दावे को भी दोहराया है।