एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनका हालिया बयान है जो उन्होंने 'राष्ट्रगान' (National Anthem) को लेकर दिया है।
'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना का कहना है कि राष्ट्रगान 'जन गण मन' (Jana Gana Mana) नहीं, बल्कि 'वंदे मातरम' (Vande Mataram) होना चाहिए।