एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान का योगदान कितना रहा है, ये सभी जानते हैं। पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुआ सिलसिला रणबीर कपूर और अब उनकी आने वाली पीढ़ियों तक आ पहुंचा हैं। हालांकि कपूर खानदान में ज्यादातर लोगों का करियर अच्छा ही रहा, लेकिन राज कपूर के एक बेटे का करियर हिंदी सिनेमा में शुरू तो धमाकेदार तरीके से हुआ, लेकिन बाद में कहीं खो गया।