एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड गानों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां पर लोगों को हर फ्लेवर का सॉन्ग मिलता है। अपनी दोस्ती को एक्सप्रेस करना हो, या एक तरफा प्यार के जज्बातों को व्यक्त करना। सैड सिचुएशन हो या फिर पार्टी का मूड, हिंदी सिनेमा में आपको अपनी परिस्थितियां बिना बोले समझाने के लिए कोई न कोई गाना मिल ही जाएगा।