एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर और किशोर कुमार दोनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जिनके गाने सुनते ही लोग उनकी मधुर आवाज में खो जाते हैं। दोनों ने अलग-अलग तो कई कल्ट गाने दिए ही हैं, लेकिन एक साथ जब वह आए, तो एक अलग ही समां बंध गया।
हालांकि, आज हम आपको उनके किसी गाने के बारे में नहीं, बल्कि लता मंगेशकर और किशोर कुमार (Kishore Kumar) से जुड़ा वह किस्सा बता रहे हैं, जिसकी वजह से सुर सम्राज्ञी काफी परेशान हो गई थीं। ऐसा क्या किया था किशोर कुमार ने जिससे कांप गई थीं हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर, पढ़ें उनसे जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।