एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बार भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और हमें ये आजादी कई स्वतंत्रता सेनानियों की जान की कुर्बानी देने के बाद मिली है। हालांकि स्वतंत्रता के बाद भी बॉर्डर पर जवान हमारे देश की रक्षा अपनी जान पर खेलकर करते हैं और इन्हीं जवानों की कुर्बानी पर लता मंगेशकर ने एक ऐसा देशभक्ति गीत गाया था जिसे सुनकर उस वक्त के तत्कालीन प्रधानमंत्री की आंखों में भी आंसू आ गए थे।