एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में बी टाउन एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) का नाम उनकी फिल्मों से ज्यादा एक राखी ऐड को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जिसमें कृति के कपड़ों को लेकर काफी विवाद देखने को मिला। अब खबर आ रही है कि जिस कंपनी के लिए कृति सेनन ने ये रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन शूट किया था, उन्होंने इस ऐड को हटा दिया है।