एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन इन दिनों लगातार इंटरनेट पर छाई हुई हैं। एक तरफ जहां उनकी लास्ट रिलीज फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ट्रेंड रही है। तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस हाल ही में ज्वेलरी से जुड़े रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते हुए एड में नजर आई, जिसमें उन्हें इस खास त्यौहार के मौके पर उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं।