एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्टर गौरव खन्ना का 'खतरों के खिलाड़ी 15' का सफर दर्दनाक तरीके से खत्म हुआ। रोहित शेट्टी के शो में कई मुश्किल स्टंट करने वाले गौरव, एलिमिनेशन टास्क के दौरान अपनी कोहनी में चोट लगने की वजह से शो से बाहर हो गए।
चोट की वजह से उन्हें काफी दर्द हुआ और वह स्टंट पूरा नहीं कर पाए। इस एलिमिनेशन टास्क में गौरव का मुकाबला शगुन शर्मा और रुबीना दिलैक से हुआ।