एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शादियों की रौनक बढ़ाने और मेहंदी की रस्म को यादगार बनाने में 90 के दशक के वेडिंग सॉन्ग्स का बड़ा हाथ है। शादियों और प्री-वेडिंग फंक्शन्स में बजने वाले इन्हीं सदाबहार गीतों में से एक करिश्मा कपूर का गाना भी है, जिसमें उनके साथ फरीदा जलाल भी नजर आई थीं।
अल्का याग्निक (Alka Yagnik) की आवाज में गाया करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की फ्लॉप फिल्म का ये मेहंदी गीत आज भी गांव और देसी शादियों में खूब बजाया जाता है, जिसे गाकर मौसी-नानी सब दुल्हन को बहुत छेड़ती हैं। कौन सा है वह गाना, जो इस वेडिंग सीजन में आप भी बजाकर बढ़ा सकती हैं मेहंदी की फंक्शन की रौनक, चलिए बताते हैं।