एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 39 साल पहले दूरदर्शन टीवी चैनल पर फिल्ममेकर रामानंद सागर द्वारा सदी का सबसे यादगार माइथोलॉजिकल शो रामायण पेश किया गया था। इस पौराणिक धारावाहिक की रिलीज को करीब 4 दशक का समय बीत गया है, लेकिन अभी भी इसकी लोकप्रियता और कास्ट की चर्चा खूब होती है।
दूरदर्शन की रामायण (Ramayan) में मेघनाथ का किरदार निभाने वाले दिवंगत अभिनेता विजय अरोड़ा के बेटे ने अब रामायण के पर्दे के पीछे की कहानी को दिखाने का जिम्मेदारी उठाई है और शो के मेकर्स सागर फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। आइए जानते हैं कि किस तरह से रामायण शो की धरोहर को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी की जा रही है।