एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर जागरण फिल्म फेस्टिवल (Jagran Film Festival 2026) हम सबके बीच लौट रहा है। सालभर के इंतजार के बाद रंग मंच का ये बड़ा कार्यक्रम अपने नए संस्करण के साथ नया रोमांच लेकर आ रहा है। मौजूदा समय में फिल्में कुछ ही सेकंड में महाद्वीपों की यात्रा करती हैं, दर्शक अपनी संस्कृति से दूर की संस्कृतियों की कहानियों को अपनाते हैं, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई तकनीकें रचनात्मक प्रक्रिया कोनए सिरे से परिभाषित कर रही हैं।