एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने और आसिम रियाज(Asim Riaz) का रिश्ता टूटने को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए थे। हिमांशी ने आसिम रियाज का नाम लिए बिना यह बताया था कि एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग उनके रिश्ते में धार्मिक मतभेद है।
एक्ट्रेस का कहना था कि बिग बॉस कंटेस्टेंट चाहते थे कि वह मैं उसे समझूं और स्वीकार करूं, लेकिन मेरे लिए ये पॉसिबल नहीं था। जिसके बाद आसिम रियाज ने पलटवार करते हुए एक्ट्रेस के सभी दावों को खारिज किया था। अब एक बार फिर से हिमांशी खुराना ने नई पोस्ट के साथ रैपर को चेतावनी दे दी है।