एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। High Value Target The Hunt for Saddam OTT Release: सिनेमा जगत में लंबे समय से सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज को बनाने का चलन चलता आ रहा है। इस मामले में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से दो कदम आगे हॉलीवुड रहता है। आने वाले समय में अंग्रेजी सिनेमा हाई वैल्यू टारगेट: द हंट फॉर सद्दाम वेब सीरीज के जरिए कुछ ऐसा ही ला रहा है।