Entertainment
Hanuman Ansh की ट्रिलॉजी पर मंडराया खतरा, 450 करोड़ की कमाई के बाद प्रोड्यूसर्स के बीच तनातनी?
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में 80 दिनों से ज्यादा धाक जमाकर रखी। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को तीन हिस्सों में रिलीज किया जाना है। पहले पार्ट ने जहां 450 करोड़ के आसपास की वर्ल्डव
लेखक Tanya Arora180K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में 80 दिनों से ज्यादा धाक जमाकर रखी। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को तीन हिस्सों में रिलीज किया जाना है। पहले पार्ट ने जहां 450 करोड़ के आसपास की वर्ल्डवाइड कमाई की, तो वहीं दूसरे और तीसरे पार्ट में महान संत की जिंदगी की कैंची धाम यात्रा सहित आगे के पहलू दिखाने जाने हैं।
हालांकि, अब हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की ट्रिलॉजी को लेकर मामला थोड़ा डगमगाता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि रिपोर्ट्स की मानें 2 करोड़ के बजट में बनी डिवोशनल ड्रामा फिल्म के निर्माताओं के बीच ही मतभेद हो गए हैं। हनुमान अंश को लेकर मेकर्स ने बयान भी जारी किया है।



