Entertainment
साइको थ्रिलर Haiwaan में सैफ अली खान का कठिन एक्शन सीक्वेंस, खुद ही फिल्माए इंटेंस सीन्स; हालत हुई खराब
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) आगामी फिल्म हैवान (Haiwaan) में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। वह पहली बार पर्दे पर दृष्टिहीन व्यक्ति के किरदार में हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हैवान में स
लेखक Rinki Tiwari116K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) आगामी फिल्म हैवान (Haiwaan) में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। वह पहली बार पर्दे पर दृष्टिहीन व्यक्ति के किरदार में हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हैवान में सैफ अली खान का मुकाबला अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से होगा।
हैवान में कठिन एक्शन सीक्वेंस है जिसे सैफ ने खुद ही फिल्माया है। इसके लिए उन्होंने कोई बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है। कुछ नया और अलग करने के लिए मेहनत दोगुनी करनी पड़ती है। ऐसा ही कुछ सैफ ने भी किया। उन्होंने फिल्म में ऐसे-ऐसे एक्शन सीन्स शूट किए हैं, जिसके चलते उन्हें रिकवर होने में दो दिन भी लग गए।
-1795316056210.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


-1795259495335.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)