प्रियंका-दीपेश, मुंबई। भाई-बहन का रिश्ता अटूट विश्वास और प्यार से जुड़ा होता है। समय के साथ यह रिश्ता और गहरा हुआ है, तो रक्षाबंधन मनाने का अंदाज भी बदला है। हिंदी सिनेमा के जेन जी कलाकार भी इसे अपने मॉडर्न अंदाज में मना रहे हैं। अब उपहारों की जगह साथ बिताए पल खास हो गए हैं और कैश की जगह यूपीआई ने ले ली है। सोशल मीडिया पर बचपन की तस्वीरों और खास पोस्ट के साथ सेलिब्रेशन शुरू होता है। जानिए, जेन जी कलाकारों के लिए कैसा है इस बार का रक्षाबंधन।