एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने 'दिल चाहता है' के बनने के बारे में बात करते हुए, रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से कथित तौर पर बाहर होने पर इशारों-इशारों में तंज कसा। रणवीर का नाम लिए बिना, 52 साल के फरहान ने उन एक्टर्स का जिक्र किया जो शूटिंग शुरू होने के ठीक पहले प्रोजेक्ट छोड़ देते हैं।
उन्होंने कहा कि 'आजकल यह एक पैटर्न बन गया है', इस टिप्पणी ने तुरंत 'डॉन 3' से जुड़े विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया।