एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के स्टारडम से निकलकर अब अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। अभिनेता की पुष्पा 2 ने उन्हें देश के साथ-साथ विदेशों में भी काफी बड़ी सफलता दिलाई।
अब वह जल्द ही पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'राका' के साथ बड़े परदे पर लौट रहे हैं। अल्लू अर्जुन एक तरफ जहां अपनी फिल्म के साथ आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनके चाहने वालों ने एक ऐसा अभियान शुरू किया है, जो लोगों को एचपीवी वैक्सीन अवेयरनेस और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करेगा।