Entertainment
विदेशी बॉक्स ऑफिस पर Emraan Hashmi का राज, सिर्फ 8 दिनों में Awarapan 2 ने खर्च से चार गुना ज्यादा कर ली कमाई!
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी आवारापन 2 (Awarapan 2), इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। यूं तो इमरान ने कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन पहली 100 करोड़ी फिल्म
लेखक Rinki Tiwari41K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी आवारापन 2 (Awarapan 2), इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। यूं तो इमरान ने कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन पहली 100 करोड़ी फिल्म आवारापन 2 है, वो भी 8 दिन के अंदर।
आवारापन 2, वास्तव में इमरान हाशमी की ही 2007 में आई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। पहली फिल्म भले ही 19 साल पहले फ्लॉप हो गई थी, लेकिन सीक्वल ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने पर मजबूर कर दिया। यह फिल्म, सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) पर भी भारी पड़ गई।
-1795316056210.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


-1795259495335.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)