एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दिलजीत दुनिया भर के दर्शकों तक अपना संगीत पहुंचा रहे हैं, लेकिन एक कॉन्सर्ट करने का उनका सपना आज भी अधूरा है।
दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर' (Aura India To) में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव में सिंगर ने भारत में कॉन्सर्ट आयोजित करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की है।