एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एटली की महत्वाकांक्षी साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक गर्भवती महिला और जाह्नवी कपूर एक आदिवासी रानी के रोल में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि दोनों अभिनेत्रियों के किरदारों की कहानी काफी अलग-अलग है और एटली की बनाई गई विशाल दुनिया में उनके किरदार अहम भूमिका निभाएंगे।