एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2022 में अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फैंटेसी एक्शन एवडेंचर फिल्म ब्रह्मास्त्र को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। निर्देशक अयान मुखर्जी की ये मूवी कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और उस दौरान अयान ब्रह्मास्त्र फिल्म फ्रेंचाइजी की ट्राईलॉजी में बनाने के एलान किया था।
4 साल बाद ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra 2) का नाम चर्चा में गया है और इसकी वजह फिल्म की कास्टिंग है। खबर है कि एक मशहूर एक्ट्रेस ब्रह्मास्त्र के सीक्वल में अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-