अंकित सिंह तोमर, नई दिल्ली। 'कोई भी मजहब अच्छा या बुरा नहीं होता है, अच्छा या बुरा तो इंसान होता है', बस इसी फलसफे के ताने-बाने से बुनी है 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947 Movie)। सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म आज सिनेमाघरों की दहलीज तक पहुंच गई है। फिल्म में बंटवारे का दर्द है, तो मजहबी दीवार भी है, तो वहीं भावनाओं का सैलाब इस कदर आया कि मानो सिनेमाघरों में बैठे हर दूसरे शख्स की आंखों में शायद आंसू ही थे।