एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बंटवारा 1947 (Batwara 1947) और आवारापन 2 (Awarapan 2) इस साल की दो बड़ी फिल्में थीं जो एक ही दिन यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। दोनों फिल्मों का जॉनर अलग था। इतिहास फिर से दोहराया जा रहा था। कयास लग रहे थे कि कहीं फिर से इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को झटका न लगे। मगर सब पलट गया।